फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

CISF: सीआईएसएफ में सृजित होंगे नए पद, सिपाही से DIG के रैंक में मिलेगी पदोन्नति, यूं खुलेगी नई भर्ती की राह

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:59 PM IST

सार

फिलहाल सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के तहत मगध और आम्रपाली कोल फील्ड (झारखंड) में सीआईएसएफ की सिक्योरिटी विंग को मजबूत किया जाएगा। वहां पर सिपाही से डीआईजी तक के कई 1676 नए पदों का सृजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएसएफ में सृजित होंगे नए पद - फोटो : अमर उजाला


CISF की तरफ से शुरू की गई प्रक्रिया

केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद सीआईएसएफ द्वारा नए पदों के सृजन की प्रक्रिया शुरू की गई है। दो वर्ष पहले एमएचए ने सीसीएल मगध और आम्रपाली कोल फील्ड में सीआईएसएफ की नियमित तैनाती के लिए नए पदों के सृजन को अपनी सहमति दी थी। उसके बाद सिक्योरिटी डिपोजिट राशि संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 1676 नए पदों के सृजन को फाइनल मंजूरी प्रदान की गई है।


ये नए पदों पर निकलेगी भर्तियां 

नए पदों में डीआईजी का एक पद, कमांडेंट का एक पद, डिप्टी कमांडेंट के तीन पद, सहायक कमांडेंट के पांच पद 'एग्जीक्यूटिव' और सहायक कमांडेंट 'जूनियर अकाउंट अफसर' के दो पद शामिल हैं। इंस्पेक्टर एग्जीक्यूटिव के 3, इंस्पेक्टर मिनिस्ट्रियल के 3 व स्टेनो का एक पद शामिल है। इनके अलावा एसआई एग्जीक्यूटिव के 63 पद सृजित होंगे। एसआई मिनिस्ट्रियल के चार, एसआई स्टेनो का एक और एएसआई एग्जीक्यूटिव के 77 पद रहेंगे। सीआईएसएफ में एएसआई मिनिस्ट्रियल के पांच व एएसआई स्टेनो के तीन पद होंगे।


हवलदार 'सामान्य ड्यूटी' के 535 पद सृजित होंगे। सीएलके हवलदार आठ व ड्राइवर हवलदार के 6 पद रहेंगे। सिपाही के सबसे अधिक पद सृजित होंगे। इनमें जीडी सिपाही के 765 पद रहेंगे। सिपाही ड्राइवर के 144 पद शामिल होंगे। सिपाही 'टीएम' के 46 पद रखे गए हैं। इस संबंध में सभी आवश्यक फंड अलग से फोर्स मुख्यालय की अकाउंट ब्रांच द्वारा जारी किए जाएंगे।


देशभर में 358 प्रतिष्ठानों को सुरक्षा दे रहा CISF

बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केवल तीन बटालियनों की संख्या के साथ कुछ संवेदनशील सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को समेकित सुरक्षा कवर उपलब्ध करवाने के लिए 1969 में अस्तित्व में आया था। तब से यह बल, प्रमुख बहु कुशल संगठन के रूप में विकसित हुआ है। मौजूदा समय में सीआईएसएफ की नफरी 1,87,000 से अधिक कार्मिकों की है। फिलहाल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, देशभर में 358 प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवर उपलब्ध करवा रहा है।


इन जगहों पर है CISF की तैनाती

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सुरक्षा कवच में आणविक प्रतिष्ठान, अंतरिक्ष अधिष्ठान, हवाई अड्डे, बंदरगाह, ऊर्जा संयंत्र आदि समेत देश की अति संवेदनशील अवसंरचनात्मक संबंधी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, प्रतिष्ठित विरासत स्मारकों, दिल्ली मेट्रो, पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स और जम्मू और कश्मीर की सेंट्रल जेलों को संरक्षण प्रदान करता है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पास एक विशिष्ट वीआईपी सुरक्षा है जो महत्वूपर्ण व्यक्तियों को चैबीस घंटे सुरक्षा उपलब्ध करवाता है। सीआईएसएफ में 74 अन्य संगठन, 12 रिजर्व बटालियन और 08 प्रशिक्षण संस्थान हैं। यह एकमात्र ऐसा बल है, जिसके पास एक अनुकूलित और समर्पित फायर विंग है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next