फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आएगी नई EVM, नहीं हो पाएगी हेराफेरी

Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
यूपी चुनाव के बाद इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लेकर लगातार लग रहे छेड़छाड़ के आरोपों को देखते हुए चुनाव आयोग अगली पीढ़ी की ईवीएम खरीदने पर विचार सकता है। नई एम3'-टाइप ईवीएम में वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही ईवीएम के मुकाबले कई नए फीचर होंगे। इसका अपना सेल्फ डायग्नोस्टिक सिस्टम होगा जो इसे सबसे खास बनाएगा। नई ईवीएम एक खास किस्म के म्यूचुअल ऑथेंटिकेशन सिस्टम पर आधारित पब्लिक की इंटरफेस से लैस होगी।
विज्ञापन


राज्य कानून मंत्री पीपी चौधरी ने बताया कि चुनाव आयोग ने 'एम3'-टाइप ईवीएम की जानकारी सदन में दी है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नई ईवीएम इस प्रकार की होगी कि इससे किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ संभव नहीं होगी। नई ईवीएम को खरीदने में कुल 1.940 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 2018 तक चुनाव आयोग इन नई मशीनों की व्यवस्था कर लेगा। 

चौधरी ने बताया कि चुनाव आयोग ने 2006 से पहले की खरीदी गई 9,30,430 ईवीएम को बदलने का फैसला किया है। इन ईवीएम ने 15 साल से ऊपर की समय सीमा पूरी कर ली है। पिछली साल के 7 दिसंबर को कैबिनेट ने नई ईवीएम के लिए 1,009 करोड़ रुपये का फंड रिलीज किया था। इन ईवीएम को 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बदला जाएगा। 
विज्ञापन


कैबिनेट ने चुनाव आयोग से कहा है कि बीईएल और ईसीआईएल दोनों कंपनियों को उनके पिछले प्रदर्शन और क्षमता को देखकर ही ऑर्डर दिया जाए। पिछली 20 जुलाई को चुनाव आयोग द्वारा 9,200 करोड़ रुपये की 14 लाख नई ईवीएम खरीदने की अपील को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें