फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना दिवस: अब ऐसी होगी भारतीय सैनिकों की यूनिफॉर्म, जानें क्यों बदली गई सेना की वर्दी, सामने आई तस्वीर

Sat, 15 Jan 2022 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूनिफार्म को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान(NIFT) के प्रोफेसरों समेत आठ लोगों की टीम ने तैयार किया है। इस नई वर्दी में हल्के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना की नई वर्दी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म की चर्चाओं के बीच सेना दिवस के मौके पर नई यूनिफॉर्म रिलीज कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस यूनिफार्म को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान(NIFT) के प्रोफेसरों समेत आठ लोगों की टीम ने तैयार किया है। इस नई वर्दी में हल्के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है साथ ही इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। सैनिकों के लिए आरामदायक बनाने का भी पूरा प्रयास किया गया है। योजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना ने नई यूनिफार्म के लिए करीब डेढ़ साल पहले संपर्क किया था।

विज्ञापन


हर मौसम, हर क्षेत्र के लिए उपयुक्त नई वर्दी
सेना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि नई वर्दी सैनिकों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह हर मौसम और हर क्षेत्र के लिए भी उपयुक्त होगी। सेना की इस वर्दी में हल्के कपड़े, नई डिजाइन, डिजिटल पैटर्न के साथ तैयार किया गया। पहले जंगलों और रेतीले इलाकों में लड़ाई के लिए सैनिकों की वर्दी अलग हुआ करती थी, लेकिन हर जगह के लिए उपयुक्त है। 

तो इसलिए बदली गई ड्रेस
लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले साल दोनों सेना के जवान भिड़ गए थे। तब चीनी सैनिकों ने ऐसी ही वर्दी पहन रखी थी, लेकिन उनके पास हथियार होने का भी दावा किया गया था। दरअसल दोनों देशों के बीच एलएसी पर नो फायरिंग की संधि है। यानी वहां गोली नहीं चलाई जा सकती। जब जवान भिड़े तो उन्हें चीनी सैनिकों की खास वर्दी के कारण उनसे निपटने में दिक्कत आई थी। भारतीय सैनिक अब तक एलएसी पर इंसास या फिर एके-47 राइफल के साथ ही तैनात होते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें