शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गांधी परिवार और राष्ट्रीय कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों को भी निमंत्रण भेजा है।
कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है, जिसके बाद अब वह सरकार बनाने की तैयारियों में है। हालांकि पार्टी में अभी भी सीएम के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। बताया जा रहा है कि आज होने वाली विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर मोहर लग जाएगी। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट गुरुवार को शपथ लेगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गांधी परिवार और राष्ट्रीय कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों को भी निमंत्रण भेजा है।