फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की नई जीवनी जारी, 20 भाषाओं में उपलब्ध होगी किताब

Sun, 31 May 2020 01:39 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी की नई जीवनी जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक नई जीवनी जारी की गई है, जिसमें उनके बचपन की तस्वीरों से लेकर दुर्लभ किस्सों को शामिल किया गया है। इस किताब को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर छह साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन द्वारा जारी किया गया। इस किताब का शीर्षक 'नरेंद्र मोदी समृद्धि और विश्व शांति के अग्रदूत' है।

विज्ञापन


इसके सह-लेखक आदिश सी अग्रवाल के एक बयान के अनुसार, लॉकडाउन के कारण पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम की शुक्रवार को इंटरनेट पर मेजबानी की गई, जिसमें भारत और अमेरिका दोनों जगहों से गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 


यह पुस्तक न्यायविदों की अंतरराष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष और ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिश सी अग्रवाल और एक अमेरिकी लेखक और कवि एलिजाबेथ होरान द्वारा लिखी गई है। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मोदी के बचपन और शुरुआती जीवन की दुर्लभ तस्वीरों के साथ, जीवनी उनके आश्चर्यजनक व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रक्षेपवक्र को लेकर है कि कैसे एक चाय बेचने वाला लड़का दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनता है। इसमें उनके बारे कई कम ज्ञात तथ्यों को शामिल किया गया है।

यह किताब हार्डकवर और ई-बुक के रूप में उपलब्ध है। वहीं, यह 20 भाषाओं में भी उपलब्ध है। जिसमें 10 विदेशी भाषाएं- अंग्रेजी, अरबी, डच, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, मेंडरिन, रशियन और स्पैनिश है। वहीं, 10 भारतीय भाषाएं- हिंदी, असामी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें