फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KIIT Suicide: छात्रा की याद में छात्रवृत्ति; अब छात्रों को 24 घंटे मदद; नेपाली विदेश मंत्री की मंत्री से बात

Thu, 20 Feb 2025 02:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

केआईआईटी में नेपाली छत्रा प्रकृति लामसाल के मामले में नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने ओडिशा के शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज से बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने सूर्यवंशी से छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
KIIT - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) में नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की कथित आत्महत्या के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने व शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए 24x7 हेल्पडेस्क स्थापित किया है। इसके अलावा, केआईआईटी ने छात्रा की याद में छात्रवृत्ति की घोषणा की। दूसरी तरफ, नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने ओडिशा के शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज से छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


बता दें कि केआईआईटी में बी-टेक तृतीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा लामसाल का शव 16 फरवरी को छात्रावास के कमरे की छत से लटका मिला था। जिसके बाद, छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर केआईआईटी में पढ़ रहे लगभग 1,000 नेपाली छात्रों को निलंबन नोटिस जारी कर तत्काल परिसर छोड़ने को कहा गया। 
 
केआईएसएस के संस्थापक ने छात्रवृत्ति की घोषणा की
छात्रा की कथित आत्महत्या के बाद, बुधवार को केआईआईटी संस्थान ने एक बयान जारी किया, जिसमें छात्रा की याद में छात्रवृत्ति की घोषणा की गई। संस्थान के बयान के अनुसार, यह घोषणा केआईआईटी और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (केआईएसएस) के संस्थापक अच्युत सामंत ने की। सामंत ने मृतक छात्रा के पिता-चाचा से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की। सामंत ने कहा, 'लामसाल की याद में श्रद्धांजलि के रूप में उनके नाम पर एक छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी।'
विज्ञापन


नेपाली विदेश मंत्री ने ओडिशा के शिक्षा मंत्री से की बात
इसके अलावा, बुधवार को नेपाली विदेश मंत्री देउबा के सचिवालय से एक बयान जारी किया गया। बयान के अनुसार, देउबा ने ओडिशा के शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी से टेलीफोन पर बातचीत की। देउबा ने सूर्यवंशी से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि विश्वविद्याल में अनेय नेपाली छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल में कक्षाएं फिर से शुरू की जाएं। 



छात्रा को न्याय दिलाने के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित
देउबा से बातचीत के दौरान मंत्री सूर्यवंशी ने बताया कि ओडिशा सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। लामसाल को न्याय दिलाने और दोषी को दंडित करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। सूर्यवंशी ने यह भी आश्वासन दिया कि छात्रावास में नेपाली छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए व्यवस्था की गई है। 

ओडिशा से नेपाली छात्रा का शव घर भेजा, छात्रों से कैंपस लौटने की अपील
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) में छात्रावास में रविवार 16 फरवरी की शाम मृत पाई गई बीटेक तृतीय वर्ष की नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल का शव बुधवार को उसके गांव के लिए रवाना कर दिया गया। इस मामले में भारत में नेपाल के राजदूत शंकर शर्मा ने कहा, हम भारत सरकार और ओडिशा सरकार की इस मामले में की गई त्वरित कार्रवाई से अत्यधिक संतुष्ट हैं।



वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को केआईआईटी के नेपाली छात्रों से परिसर में लौटने और पढ़ाई फिर से शुरू करने का आग्रह करते हुए जल्द ही शांति और सामान्य हालात बहाल होने का भरोसा दिलाया। बावजूद इसके नेपाली छात्र-छात्राओं में केआईआईटी कैंपस वापस लौटन को लेकर भय व्याप्त है। नेपाली छात्रों का कहना है कि उन्हें वापस लौटने से डर लग रहा है।

संस्थान के निदेशकों व कर्मचारियों को जमानत
नेपाली छात्रों को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार संस्थान के तीन निदेशकों सहित पांच केआईआईटी कर्मचारियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी-2 की अदालत ने जमानत दे दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें