फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद: बच्चों को जैवलिन थ्रो के गुर सिखा रहे नीरज, पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले- यह वीडियो आपको खुश कर देगा

Sun, 05 Dec 2021 10:01 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

ओलंपिक चैंपियन के इस कार्य को देख पीएम मोदी गदगद हो उठे। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ की और इसे एक 'खास क्षण' बताया।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की जमकर सराहना की। दरअसल, नीरज अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल में बच्चों को जैवलिन सिखाते नजर आए। ओलंपिक चैंपियन के इस कार्य को देख पीएम मोदी गदगद हो उठे। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ की और इसे एक 'खास क्षण' बताया। प्रधानमंत्री ने नीरज का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बच्चों को जैवलिन थ्रो के गुर सिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'युवा छात्रों के बीच जाने और उन्हें खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करने के लिए नीरज चोपड़ा द्वारा यह एक शानदार पहल है। इस तरह के प्रयासों से खेल और अभ्यास के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी।' पीएम मोदी ने लिखा, यह वीडियो आपको खुश कर देगा। पीएम ने आगे कि आइए हम अपने युवाओं को खेल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते रहे।
 
 


मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अगस्त को अपने आवास पर टोक्यो ओलंपियन के साथ मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने भारतीय ओलंपियन और पैरालंपियन से अपील की थी कि उनमें से प्रत्येक 2023 में स्वतंत्रता दिवस से पहले 75 स्कूलों का दौरा करें और कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और स्कूली बच्चों के साथ खेलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें