फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब मलिक: उत्तर प्रदेश में सपा के साथ बातचीत कर रही राकांपा, गोवा में कांग्रेस को करनी चाहिए विपक्षी एकता की पहल 

Mon, 13 Dec 2021 01:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाली पार्टियों के बीच मतों का बंटवारा नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक का कहना है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अन्य पार्टियों को एक होना चाहिए। कहा कि समान विचारधारा वाली पार्टियों को मतों का बंटवारा नहीं करना चाहिए। गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर नवाब मलिक ने बताया कि राकांपा सभी विपक्षी पार्टियों और कांग्रेस को एक करने के लिए बातचीत कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन


उनका समर्थन करें, जो पूरी ताकत से लड़ रहे
मलिक ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में हमें उस पार्टी का समर्थन करना चाहिए जो पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। कहा कि गैर भाजपा दलों के बीच मतों का कोई बंटवारा नहीं होना चाहिए। 

यूपी में सपा के साथ बातचीत में राकांपा 
एनसीपी नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राकांपा प्रमुख विपक्षी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा के साथ बातचीत कर रही है। यही राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन में है। 
विज्ञापन


सभी को साथ लेकर चले कांग्रेस 
गोवा विधानसभा चुनाव के बारे में नवाब मलिक ने कहा कि कांग्रेस वहां पर बड़ी पार्टी है। ऐसे में कांग्रेस को सभी पार्टियों को एकजुट करने की पहल करनी चाहिए। कांग्रसे की जिम्मेदारी है कि वह सभी को साथ लेकर चले। कहा कि कांग्रेस के निर्णय के बाद ही हमारी स्थिति तय होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें