फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Election: शरद पवार की पार्टी ने EC को लिखा पत्र, मिलते-जुलते चुनाव चिह्नों को हटाने का किया आग्रह

Tue, 25 Jun 2024 03:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Election: राकांपा (शरद पवार) ने दावा किया है कि 'पिपानी' चुनाव चिह्न निर्दलीयों को आवंटित करने से लोकसभा चुनाव में मतदाता भ्रमित हुए और कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में उसे भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। सभी सियासी दल अपनी रणनीतिक बैठकों की तैयारियों में जुट गए हैं। उधर, शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और चुनाव चिह्न के आवंटन को लेकर जल्द फैसला लेने को कहा है। पार्टी ने मांग की है कि पिछले साल उसे आवंटित 'तुतारी' चुनाव चिह्न से मिलते-जुलते पिपानी को चुनाव चिह्नों की सूची से बाहर कर दिया जाए। 

विज्ञापन


राकांपा (शरद पवार) ने दावा किया है कि 'पिपानी' चुनाव चिह्न निर्दलीयों को आवंटित करने से लोकसभा चुनाव में मतदाता भ्रमित हुए और कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में उसे भारी नुकसान हुआ। पार्टी ने कहा कि यह चुनाव लड़ने के लिए 'एक समान खेल का मैदान' (लेवल प्लेइंग फील्ड) बनाने के सिद्धांत के खिलाफ है। 

चुनाव आयोग ने पार्टी के बंटवारे के बाद लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार की पार्टी को 'तुतारी बजाते हुए व्यक्ति' का चुनाव आवंटित किया था। पार्टी ने आयोग से आग्रह किया कि महाराष्ट्र में इस साल अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 'पिपानी' का चुनाव चिह्न तत्काल वापस लिया जाए। पत्र में राकांपा (शरद पवार) ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और अखंडता को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नौ लोकसभा क्षेत्रों के आंकड़ों का हवाला देते हुए पार्टी ने बताया कि कैसे भ्रामक चुनाव चिह्नों ने निर्दलीय उम्मीदवारों को अच्छी संख्या में वोट दिलाने में मदद की है। हाल के संसदीय चुनावों में राकांपा (शरद पवार) ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक के रूप में चुनाव लड़ा। पार्टी ने दस सीट पर चुनाव लड़ा, जिसमें से आठ पर जीत हासिल की। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीट हैं। 

राकांपा (शरद पवार) ने निर्दलीय उम्मीदवार संजय गांडे का उदाहरण दिया, जिन्होंने तुतारी के निशान पर सतारा सीट से चुनाव लड़ा और 37,062 वोट हासिल किए। जिसके चलते राकांपा (शरद पवार) उम्मीदवार शशिकांत शिंदे को 32,771 मतों के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। शशिकांत शिंदे को 5,38,363 वोट मिले। जबकि भाजपा के उदयराजे भोसले को 5,71,134 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें