फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCP: भाई दूज मनाने सपरिवार अजित के घर पहुंचे शरद पवार, सुप्रिया ने लगाया तिलक

Thu, 16 Nov 2023 07:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक दिन पहले शरद पवार अपने गृहनगर पुणे जिले के बारामती में दिवाली पर आयोजित कार्यक्रम में अपने शुभचिंतकों से मिले थे, लेकिन अजित की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा था।
विज्ञापन
शरद पवार और अजीत पवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में दो फाड़ के बाद भी पवार परिवार में चाचा-भतीजे के रिश्ते कमजोर नहीं हुए हैं। एनसीपी में विभाजन के बाद की पहली दिवाली के मौके पर पूरा पवार परिवार साथ नजर आया था। उसके बाद बुधवार को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार राजनीतिक मतभेद भुलाकर भाई दूज के मौके पर सपरिवार भतीजे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


एक दिन पहले शरद पवार अपने गृहनगर पुणे जिले के बारामती में दिवाली पर आयोजित कार्यक्रम में अपने शुभचिंतकों से मिले थे, लेकिन अजित की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा था। सुप्रिया सुले ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बीमार हैं, लेकिन पता चला है कि अजित पवार अचानक देर शाम शरद पवार के घर गए और उनके साथ भोजन किया।



इसके बाद बुधवार को भाई दूज पर शरद पवार समेत पूरा पवार परिवार अजित के आवास पर इकट्ठा हुआ। सबसे पहले शरद की पुत्री सुप्रिया सुले अपनी मां प्रतिभा पवार के साथ भाई अजित पवार के घर भाई दूज मनाने पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें