राकांपा प्रमुख शरद पवार बारामति में मीडिया से बातचीत करते हुए आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन की पार्टियों के बीच मतभेद होने की संभावनाओं पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भविष्य में इंडिया गठबंधन में किसी प्रकार का कोई विवाद न हो इस पर सावधानी बरता जाएगा। दरअसल, कुछ महीनों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाला है, ऐसे में इंडिया गठबंधन पार्टियों के बीच कोई विवाद न हो इसके लिए अभी से सावधानी बरतना जरूरी है।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव चुनाव में मोदी सरकार को हराने के लिए दो दर्ज से भी ज्यादा विपक्षी पार्टी इंडिया गटबंधन में शामिल हुई है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के कुछ सीटों पर अपना दावा करने के बाद हुए मतभेद पर सवाल पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा, 'जब चुनाव नजदीक आता है तो, उस दौरान मतभेद की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हम गठबंधन में तटस्थ नेताओं को भेजकर इस मुद्दे को सुलझाएंगे।'
राकांपा प्रमुख ने आगे कहा कि कुछ ही महीनों में चार से पांच राज्यों में चुनाव होने वाला है, जो कि उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन पहले यह देखेगा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसे सभी पार्टियां एक साथ आती है। मुंबई वापस जाने के बाद मैं कांग्रेस और अन्य पार्टियों के साथ बैठक करूंगा, जिसमें हम आने वाले चुनावों में विवाद न होने के लिए सावधानी बरतेगें।' शरद पवार ने बताया वह यह सब आठ से दस दिनों में करने वाले हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है।