फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: निष्कासित पन्नीरसेल्वम ने ली चुटकी, कहा- क्या भाजपा के कहने पर अन्नाद्रमुक पलानीस्वामी को हटा देगी

Fri, 29 Sep 2023 02:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पूर्व सीएम पनीरसेल्वम का अपनी ही पूर्व पार्टी पर हमला उन खबरों के बीच आया है, जब अन्नाद्रमुक नेतृत्व ने भाजपा से मांग की है कि वो अपने प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को पद से हटाएं। 
विज्ञापन
Former Tamil Nadu CM Panneerselvam - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच बढ़ी दूरी के चलते पार्टी से निष्कासित पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने मौजूदा सियासत पर चुटकी ली। उन्होंने अन्नाद्रमुक से पूछा कि अगर भाजपा महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी को बदलने की मांग करती है तो क्या वह यह मान लेगी?

भाजपा नेतृत्व के साथ संपर्क में

पूर्व सीएम पनीरसेल्वम का अपनी ही पूर्व पार्टी पर हमला उन खबरों के बीच आया है, जब अन्नाद्रमुक ने भाजपा से मांग की है कि वो अपने प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को पद से हटाएं। इसके साथ ही पार्टी से निष्कासित किए जा चुके नेता ने यह भी कहा कि वह भाजपा के साथ लगातार संपर्क में हैं। 

उनके पास क्या अधिकार

उन्होंने कहा, ''हाल के दिनों में भाजपा नेतृत्व मेरे नियमित संपर्क में रहा है। अगर भाजपा महासचिव पलानीस्वामी को बदलने के लिए कहती है तो क्या अन्नाद्रमुक इसे स्वीकार करेगी? क्या वे उसकी जगह लेंगे? उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही अजीब है। आखिर फिर वो भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को बदलने के लिए कैसे कह सकते हैं? उनके पास क्या अधिकार हैं?

भाजपा प्रमुख को हटाने की मांग का खंडन

पन्नीरसेल्वम के आरोपों के बीच अन्नाद्रमुक के उप महासचिव केपी मुनुसामी ने भाजपा प्रमुख को हटाने की मांग संबंधी खबरों का खंडन करते हुए गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी कभी भी ऐसी गलती नहीं करेगी।

मुनुसामी ने कहा, 'यह पूछना भी बचकाना है कि क्या अन्नाद्रमुक जैसी बड़ी पार्टी किसी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग करेगी। हम कभी भी ऐसी गलती नहीं करेंगे।" भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के एलान के बाद कृष्णागिरी में पत्रकारों से मुनुसामी ने कहा कि पार्टी अपना अलग गठबंधन बनाएगी और राज्य में 2024 के लोकसभा चुनाव और 2026 के विधानसभा चुनावों को लड़ेगी।

इस बीच, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गठबंधन तोड़ने के बावजूद अभी भी अन्नाद्रमुक के साथ अपने संबंधों को नहीं खत्म किया है। भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा, 'आठ महीने बचे हैं और इन महीनों में क्या होगा, हम आज कुछ नहीं कह सकते। पार्टी को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। के अन्नामलाई के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का एक बड़ा काम किया जा रहा है।"

25 सितंबर को अलग होने का एलान

विज्ञापन

गौरतलब है, भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच तनातनी तब शुरू हुई जब तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री सी अन्नादुराई और जयललिता के बारे में बयान दिया था। अन्नाद्रमुक ने 25 सितंबर को भाजपा के राज्य नेतृत्व पर उसके वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए एनडीए से अलग होने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें