फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में ईवीएम हैक करना असंभव : एनसीपी 

Sat, 27 May 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) हैक करने की चुनौती स्वीकारने वाली एनसीपी को आयोग की तरफ से तय की गई समय सीमा बहुत कम लगती है। एनसीपी की सांसद वंदना चव्हाण ने शनिवार को कहा कि आयोग की तरफ से मात्र चार घंटे का समय दिया गया है। इतने कम समय में ईवीएम को हैक करना संभव नहीं है। फिर भी एनसीपी ने ईवीएम हैक करने की चुनौती स्वीकार की है।
विज्ञापन


एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण ने शनिवार को पुणे में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही हाल में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में भी बीजेपी को अनपेक्षित सफलता मिली है। महाराष्ट्र में जिन इलाकों में एनसीपी का वर्चस्व रहा है वहां भी बीजेपी ने आश्चर्यजनक तरीके से जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र सहित उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद राजनीतिक दलों ने ईवीएम में घोटाले का आरोप लगाया और कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग में ईवीएम मशीन को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने ईवीएम हैक करने की चुनौती दी है।

एनसीपी की ओर से सांसद वंदना चव्हाण ने चुनाव आयोग की चुनौती को स्वीकार किया है। बता दें कि चुनाव आयोग की चुनौती के बाद दो पार्टियां एनसीपी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मैदान में हैं। ईवीएम में घोटाले का सर्वाधिक शोर मचाने वाली बसपा और आप ने अंतिम समय में इस चुनौती का सामना करने से कन्नी काट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम मामले में आप की कलई खुली : विजेंद्र गुप्ता      

ईवीएम मामले में आप की कलई खुली : विजेंद्र गुप्ता      
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि ईवीएम हैकिंग मामले में चुनाव आयोग की चुनौती से भागने पर आम आदमी पार्टी की कलई खुली गई है। वह ईवीएम की हैकिंग के आरोप लगाकर राजनीतिक ड्रामा कर रही थी। इस मामले में उसने दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर भी राजनीति की थी। गुप्ता ने विशेष अधिवेशन का सारा व्यय आप से वसूलने की मांग की।
 
गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दलों की ईवीएम पर की गई टिप्पणियों के आधार पर चुनाव आयोग ने 26 मई तक अपनी शिकायत व ईवीएम में हैकिंग दिखानेे के लिए उन्हें आमंत्रित किया था, मगर दुर्भाग्य की बात है कि अपनी चिर परिचित नीति हिट और रन पर काम करने वाली आप ने इस संबंध में न तो अपना कोई प्रतिवेदन राज्य चुनाव आयोग में प्रस्तुत किया और न ही अदालत में अपील की।

उन्होंने कहा कि आप ने केवल मुंबई के एक निर्दलीय उम्मीदवार के बयान के आधार पर चुनाव आयोग पर बिना सोचे समझे ईवीएम से छेड़छाड़ से संबंधित गंभीर व गैर जिम्मेदराना आरोप लगाए। निर्दलीय उम्मीदवार का कहना था कि एक मतदान केंद्र पर उसे ईवीएम में एक भी मत नहीं मिला दिखाया गया था, जबकि उसने स्वयं मतदान किया था। जबकि जांच के बाद राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि उम्मीदवार का कथन पूरी तरह असत्य है क्योंकि इस मतदान केंद्र पर निर्दलीय उम्मीदवार को 16 मत मिले थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें