फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: एनसीबी की SIT अब सिर्फ समीर-आर्यन खान और अरमान कोहली केस की करेगी जांच, तीन अन्य केस को किया अलग

Mon, 15 Nov 2021 08:40 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 एनसीबी की एसआईटी को शुरू में छह मामले हस्तांतरित किए गए थे, जिसमें टीम के पास कोई ठोस सबूत नहीं थी। मजबूत साक्ष्यों के अभाव में टीम ने तीन मामलों को जांच से हटा दिया। 
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एसआईटी अब तीन ही मामलों की जांच करेगी। टीम ने तीन अन्य केस को खारिज कर दिया है। एसआईटी  समीर खान, आर्यन खान और अरमान कोहली के मामलों की जांच करेगी। आईजी-रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी ड्रग्स तस्करी मामले की जांच करेगी, इस मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान शामिल हैं, जिसमें एक चार्जशीट पहले ही दायर की जा चुकी है।
विज्ञापन


मुंबई के पास जहाज पर चल रही ड्रग्स पार्टी पर एनसीबी ने छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गई थी। कार्रवाई के बाद एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े सियासी दलों के निशाने पर आ गए थे। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने वानखेड़े पर कई हमले किए थे, जिसके बाद वानखेड़े को ड्रग्स केस से जुड़े मामलों से हटा दिया गया था। एनसीबी की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तीन मामलों को हटा दिया है।

एसआईटी को सौंपे गए थे 6 मामले
एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक अंग्रेजी मीडिया को बताया, “एसआईटी अब केवल इन तीन मामलों की जांच करेगी। जबकि शुरू में छह मामले एसआईटी को हस्तांतरित किए गए थे, यह पता चला कि शेष तीन मामलों में कोई विदेशी संबंध मौजूद नहीं थे और उन्हें एनसीबी जांच से हटा दिया गया था। जिन तीन मामलों को छोड़ दिया गया, उनमें आरोपियों में कोई जाना-पहचाना व्यक्ति नहीं था। तीनों मुंब्रा, जोगेश्वरी और नागपाड़ा में छोटी नशीली दवाओं की बरामदगी से संबंधित मामले मुंबई में दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें