फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Update: अफ्रीकी मूल के नागरिक को एनसीबी ने पकड़ा; वाशी में भ्रष्टाचार के आरोप में एपीएमसी अधिकारी गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 06:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2023 के ड्रग जब्ती मामले में बुधवार को नवी मुंबई से एक अफ्रीकी मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी 2018 में भारत आया था। वहीं, वीजा समाप्त होने के बाद भी देश में रह रहा था। आरोपी की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

 

7 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में एपीएमसी अधिकारी गिरफ्तार
वाशी में कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के एक निदेशक को नवी मुंबई पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। संजय पानसरे पर एपीएमसी में शौचालय निर्माण के ठेके से संबंधित घोटाले में शामिल होने का आरोप है। एफआईआर के अनुसार, घोटाले से एपीएमसी को 7 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। नवी मुंबई अपराध शाखा पहले ही मामले में एक अधिकारी और दो ठेकेदारों को गिरफ्तार कर चुकी है।


 

गौतमानंद महाराज बने रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष, पीएम ने दी बधाई 
स्वामी गौतमानंद महाराज बुधवार को रामकृष्ण मठ और मिशन के नए अध्यक्ष चुने गए। महाराज के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दीं। पीएम ने महाराज से मुलाकात की  पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए कि वह हमारे समाज को अधिक ज्ञान और करुणा की ओर मार्गदर्शन करेंगे। पीएम ने लिखा- रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का अनगिनत भारतीयों के जीवन में बहुत विशेष स्थान है। रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को और अधिक लोकप्रिय बनाने के उनके प्रयास उल्लेखनीय हैं।

 

मुंबई में सोना तस्करी में दो अफ्रीकी नागरिक समेत चार तस्कर गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दक्षिण मुंबई में सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 10.48 करोड़ का सोना और अन्य सामान जब्त किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, डीआरआई ने सोमवार को यहां सोना पिघलाने वाली एक फैक्टरी पर छापा मारकर यह जब्ती की। साथ ही, तस्करी के आरोप में दो अफ्रीकी नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। फैक्टरी की तलाशी के दौरान अधिकारियों ने 9.31 किलो सोना और 16.66 किलो चांदी जब्त की और फैक्टरी के संचालक और उसके सहायक (रिक्रूटर) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

हलाल प्रमाणपत्र देने वाले निकायों की मान्यता अवधि तीन महीने बढ़ी
सरकार ने हलाल प्रमाणपत्र देने वाले निकायों की मान्यता और निर्यात इकाइयों के पंजीकरण की समय सीमा तीन महीने बढ़ाकर चार जुलाई, 2024 कर दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने पिछले साल हलाल प्रमाणन प्रक्रिया के लिए नीति और शर्तों को अधिसूचित किया था। डीजीएफटी के निर्देशों के तहत मांस और इससे जुड़े उत्पादों को हलाल प्रमाणित के रूप में तभी निर्यात की अनुमति दी जाती है, जब वे भारतीय गुणवत्ता परिषद के बोर्ड से मान्यता प्राप्त निकाय से मिले वैध प्रमाणपत्र वाली सुविधा में उत्पादित, प्रसंस्कृत और पैक किए जाते हैं। वैश्विक हलाल खाद्य बाजार 2021 में 1,978 अरब डॉलर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें