ऋषभ पंत का बड़ा विश्व रिकॉर्ड
अपनी पारी के दौरान पंत ने एक टी20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया। 26 वर्षीय पंत ने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की 18 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल है। यह दुनिया भर में किसी भी टी20 मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ सिर्फ सबसे अधिक रन नहीं हैं, बल्कि किसी खिलाड़ी द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ एक ही पारी में 60+ रन बनाने का पहला रिकॉर्ड भी है।
किसी एक टी20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
| बल्लेबाज |
गेंदबाज |
मैच |
रन
बनाए |
गेंद
खेली |
| ऋषभ पंत |
मोहित शर्मा |
दिल्ली vs गुजरात, आईपीएल 2024 |
62 |
18 |
| उस्मान खान |
कायस अहमद |
मुल्तान vs लाहौर, PSL 2023 |
54 |
18 |
| कैमरन डेलपोर्ट |
टॉम करन |
एसेक्स vs सर्रे, ब्लास्ट 2023 |
53 |
15 |
| विराट कोहली |
उमेश यादव |
बेंगलुरु vs दिल्ली, आईपीएल 2013 |
52 |
17 |
| हाशिम अमला |
लसिथ मलिंगा |
पंजाब vs मुंबई, आईपीएल 2017 |
51 |
16 |
वहीं, पंत आईपीएल इतिहास में विराट कोहली (उमेश यादव) और हाशिम अमला (लसिथ मलिंगा) के बाद किसी गेंदबाज के खिलाफ 50+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। पंत लीग के 17 सीजन के इतिहास में एक आईपीएल मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ 50+ रन बनाने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि, पंत ने विराट और अमला को पीछे छोड़ते हुए लीग में पहली बार किसी गेंदबाज के खिलाफ 60 से ज्यादा रन बनाए। विराट और अमला इस आंकड़े को नहीं छू पाए थे।
आईपीएल की एक पारी में एक गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज |
गेंदबाज |
मैच |
रन |
बॉल |
| ऋषभ पंत |
मोहित शर्मा |
दिल्ली vs गुजरात, आईपीएल 2024 |
62 |
18 |
| विराट कोहली |
उमेश यादव |
बेंगलुरु vs दिल्ली, आईपीएल 2013 |
52 |
17 |
| हाशिम अमला |
लसिथ मलिंगा |
पंजाब vs मुंबई, आईपीएल 2017 |
51 |
16 |
पंत ने बनाया रिकॉर्ड
पंत ने 20वें ओवर में मोहित पर फिर छक्का लगा दिल्ली को दो सौ के पार कराया। पंत यहीं नहीं रुके उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका और अगली तीन गेंदों पर फिर छक्के जड़ दिए। उन्होंने कुल आठ छक्के लगाए, जिसमें सात छक्के मोहित पर जड़े। इस ओवर में 31 रन आए। पंत 43 गेंद में 88 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंत ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 19वां 50+ का स्कोर बनाया। वह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 24 बार ऐसा किया है।
दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में 97 रन बनाए
दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में 97 रन बनाए, जो कि किसी पारी में आखिरी पांच ओवर में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में शीर्ष पर बेंगलुरु की टीम है। उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ चिन्नास्वामी में आखिरी पांच ओवर में 112 रन बनाए थे।
आईपीएल पारी के आखिरी पांच ओवरों में बने सर्वाधिक रन
| रन बने |
टीम |
vs |
जगह |
साल |
| 112 |
बेंगलुरु |
जीएल |
बेंगलुरु |
2016 |
| 97 |
दिल्ली |
जीटी |
दिल्ली |
2024 |
| 96 |
पंजाब |
मुंबई |
मुंबई |
2023 |
| 96 |
मुंबई |
दिल्ली |
मुंबई |
2024 |
| 91 |
बेंगलुरु |
कोलकाता |
कोलकाता |
2019 |
गुजरात के खिलाफ हाईएस्ट टोटल
224 रन गुजरात के खिलाफ आईपीएल में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम था। उन्होंने 2023 में वानखेड़े में गुजरात के खिलाफ 218 रन बनाए थे। वहीं, दिल्ली का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने 2011 में पंजाब के खिलाफ 231 रन और 2020 में कोलकाता के खिलाफ 228 रन बनाए थे।
आईपीएल में दिल्ली का सबसे बड़ा स्कोर
| स्कोर |
खिलाफ |
जगह |
साल |
| 231/4 |
पंजाब |
दिल्ली |
2011 |
| 228/4 |
कोलकाता |
शारजाह |
2020 |
| 224/4 |
गुजरात |
दिल्ली |
2024 |
| 219/4 |
कोलकाता |
दिल्ली |
2018 |
| 215/5 |
कोलकाता |
ब्रेबॉर्न |
2022 |