फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: उड़ान भरने से ठीक पहले लड़ाकू विमान मिग-29के का टायर फटा, बंद किया गया रनवे का संचालन

Tue, 26 Dec 2023 04:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि जब विमान अपने नियमित उड़ान के लिए रनवे पर थी, तभी टायर फट गया। टायर फटने के तुरंत बाद ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
MiG-29K - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना का एक लड़ाकू विमान का नियमित उड़ान भरने से ठीक पहले गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे के टैक्सीवे पर टायर फट गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है। टायर फटने के कारण मिग-29के टैक्सीवे पर ही फंस गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद बंद किया गया रनवे का संचालन
इस घटना के तुरंत बाद ही एयरपोर्ट के अधिकारियों ने रनवे को चार बजे तक संचालन के लिए बंद कर दिया। इससे अन्य उड़ानों की सेवा भी प्रभावित हुई। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, 'जब विमान अपने नियमित उड़ान के लिए रनवे पर थी, तभी टायर फट गया। टायर फटने के तुरंत बाद ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।'

सिंगल पायलट विमान को टैक्सीवे से दूर ले जाया गया। अधिकारियों ने घटना के समय की जानकारी नहीं दी है। डाबोलिन एयरपोर्ट दक्षिणी गोवा जिले में स्थित है, जो कि भारतीय नौसेना बेस आईएनएस हंसा का हिस्सा है। डबोलिन एयरपोर्ट के निदेशक एसवीटी धनमजय ने बताया कि इस घटना से 10 उड़ानों की सेवा प्रभावित हुई है। वहीं कुछ उड़ानों को मोपा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें