फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना ने यमन के द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को निकालने के लिए पोत भेजा

Sun, 03 Jun 2018 05:09 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
जहाज
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने यमन के सोकोट्रा द्वीप पर चक्रवात के कारण फंसे करीब 38 भारतीयों को निकालने के लिए अपना पोत भेजा है। भारतीयों के निकालने के लिए नौसेना ने ‘ऑपरेशन निस्तार’ के तहत आईएनएस सुनयना को पहले ही तैनात किया था। 
विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि आईएनएस सुनयना पहले पश्चिम अरब सागर में तैनात था। इसे अब मानवीय और आपदा राहत अभियान के तहत सोकोट्रा द्वीप की तरफ भेजा जा रहा है। यह पोत रविवार को सोकोट्रा द्वीप पहुंच जाएगा। सोकोट्रा और उसके आसपास करीब 38 भारतीय चक्रवात के कारण फंसे हुए हैं। कुछ दिन पहले आए चक्रवात मेकूनु  के कारण ओमान और सोकोट्रा द्वीप के कई हिस्से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें