फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishti 10 Starliner: नौसेना प्रमुख ने लॉन्च किया स्वदेशी ड्रोन, PAK-चीन के खतरे से निपटने के लिए ये खूबियां

Wed, 10 Jan 2024 11:37 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

स्वदेशी निर्मित दृष्टि 10 स्टारलाइनर लॉन्च किया गया। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि यह भारतीय नौसेना की क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। अनावरण समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना दो दशकों से अधिक समय से यूएवी का संचालन कर रही है। दृष्टि-10 जैसे ड्रोन के स्वदेशीकरण से हमें इन क्षमताओं को स्वदेशी रूप से प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
दृष्टि 10 स्टारलाइनर लॉन्च - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा निर्मित दृष्टि 10 स्टार लाइनर ड्रोन का भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने हैदराबाद में लॉन्च किया गया। फर्म ने कहा कि सभी मौसमों में एकमात्र सैन्य प्लेटफॉर्म है, जो दो हवाई क्षेत्रों में उड़ान भर सकता है। कंपनी ने कहा कि नौसेना के समुद्री अभियानों में शामिल होने के लिए यूएवी हैदराबाद से पोरबंदर तक उड़ान भरेगा। 
विज्ञापन

 
जानिए क्या है दृष्टि 10 स्टार लाइनर
  • 450 किलोग्राम पेलोड क्षमता 
  • अदाणी डिफेंस ने किया विकसित
  • मानव रहित ड्रोन
  • सभी मौसमों में काम करने में सक्षम
नौसेना की क्षमताओं में होगी बढ़ोतरी- हरि कुमार
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने भारतीय नौसेना की जरुरतों के अनुरूप अपने रोडमैप का जिक्र करते हुए रक्षा और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सक्षम करने के लिए फर्म के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आईएसआर प्रौद्योगिकी और समुद्री प्रभुत्व में आत्मनिर्भरता की खोज में यह एक परिवर्तनकारी कदम हैं। स्वेदशी कंपनी ने स्थानीय क्षमताओं को विकसित करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से व्यवस्थित रूप से काम करके मानव रहित प्रणालियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। दृष्टि 10 के आने से हमारी नौसेनिक क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। लगातार विकसित होने वाली समुद्री निगरानी और टोही के लिए हमारी तैयारी मजबूत होगी। यह हमारे लिए एक सपना सच होने जैसा है कि भारत में 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ एक मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (MALE) UAV का निर्माण किया गया है। यह स्थापित की गई क्षमता को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

 

रक्षा उत्पादों का करेंगे जल्द निर्यात- जीत अदाणी
लॉन्च के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष जीत अदाणी ने कहा कि हाल की भू-राजनीतिक घटनाओं ने सूचा और दुष्प्रचार के प्रसार के लिए खुफिया जानकारी, मानव रहित प्रणालियों और साइबर प्राणालियों के उपयोग पर आधारित भौतिक, सूचनात्मक और संज्ञानात्मक रणनीति के अभिसरण को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि थल, वायु और नौसेना सीमाओं के पार खुफिया, निगरानी और टोही मंच एक प्रमुख प्राथमिकता है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और भारत को निर्यात के लिए वैश्विक मानचित्र पर भी स्थापित करेगा। 

निगरानी क्षमताओं में होगा सुधार- सूरी
अदाणी डिफेंस द्वारा निर्मित दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन पर भारतीय सेना विमानन के महानिदेशक एलटी जनरल अजय कुमार सूरी ने कहा कि शुरुआत में हमने दो दृष्टि 10 स्टारलाइनर का ऑर्डर दिया है। यह भारतीय सेना की निगरानी क्षमताओं में सुधार करेगा। यह स्वदेशी है, इसका लगभग 70% स्वदेशी है।


वहीं मालवाहक जहाजों पर समुद्री डकैती के हमलों पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है कि आखिर ये हमले कहां से हो रहे हैं। हमने ड्रोन के मलबे को इकट्ठा किया है, उनका विश्लेषण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें