ओडिशा विधानसभा चुनाव हाल ही में हुआ था। यहां भाजपा ने 24 सालों से सत्ता में रहे नवीन पटनायक की सत्ता को बेदखल कर दिया था। अब ओडिशा में नवनिर्वाचित विधायकों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक का सामना भाजपा के लक्ष्मण बाग से हुआ। तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। दरअसल, बाग वही शख्स हैं, जिन्होंने पूर्व सीएम को हाल ही में हुए चुनाव में हराया था।
Ohooo, you defeated me," responds former CM and Hinjili MLA #NaveenPatnaik when he meets Kantabanji MLA Laxamn Bag after taking oath as a MLA in the State Assembly today #odisha pic.twitter.com/wOWQRxfcaq
यह लोग भी सीट पर खड़े हुए
विधानसभा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवती परिदा सहित पूरा सदन पटनायक का स्वागत करने के लिए अपनी सीटों से खड़ा हो गया। पटनायक बीते 24 साल से ओडिशा के सीएम थे। वहीं, पटनायक ने औल के विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप केशरी देब को बधाई दी।