फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: CM पटनायक ने चुनाव अभियान की शुरुआत की, बीजद का संकल्प- 2036 तक बनाएंगे राज्य को नंबर एक

Wed, 24 Apr 2024 02:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिंजिली

सार

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि विकास का विरोध करके कोई सफल नहीं हो सकता। किसानों को राज्य में जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन मिल रहा है। इसी तरह मिशन शक्ति के सदस्यों को अबतक 18,000 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज मिल चुका है।
विज्ञापन
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक - फोटो : एक्स/नवीन पटनायक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच, बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत की। साथ ही ओडिशा को साल 2036 तक देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा
पटनायक ने अपने गढ़ हिंजिली से चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और उन पर राज्य में विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया। सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'विकास हमारी पहचान है। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी पार्टियां इसमें बाधा डाल रहे हैं। चाहे वह श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना हो या एकामरा परियोजना या समली परियोजना, विपक्षी दल हर चीज का राजनीतिकरण कर रहे हैं। विपक्ष विकास विरोधी प्रचार में लगा हुआ है। ओडिशा के लोग अपना असली स्वरूप जानते हैं।'

आने वाले 10 वर्षों को ओडिशा का दशक बनाने का आह्वान
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का विरोध करके कोई सफल नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से आने वाले 10 वर्षों को 'ओडिशा का दशक' बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बीजद सरकार की प्रमुख विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया और ओडिशा को 2036 तक देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सौ साल होंगे पूरे
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि साल 2036 में ओडिशा को अलग राज्य बने हुए 100 साल हो जाएंगे। अतः 2024 से 2034 तक का आने वाला दशक प्रदेश के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इस अवधि में प्रदेश को सभी क्षेत्रों में नंबर वन बनने के लिए अपनी नींव मजबूत करनी है। पटनायक ने अपनी सरकार की परिवर्तनकारी पहलों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि करीब 70 लाख महिलाएं राज्य में परिवर्तन का नेतृत्व कर रही हैं। 

किसानों को मिल रहा ब्याज मुफ्त लोन
पटनायक ने आगे कहा कि किसानों को राज्य में जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन मिल रहा है। इसी तरह मिशन शक्ति के सदस्यों को अबतक 18,000 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज मिल चुका है। यह ओडिशा के विकास में एक मील का पत्थर है। महिलाओं को उनका अधिकार देने में बीजद नंबर एक है। 

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी रहा राज्य
आपदा प्रबंधन सहित कई क्षेत्रों में ओडिशा के अग्रणी होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ राज्य होने के अलावा, ओडिशा को बहुत अधिक निवेश मिला है। उन्होंने कहा कि बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) देश में एक अनूठी स्वास्थ्य योजना है। 

युवाओं के लिए होगा सुनहरा अवसर
पटनायक ने कहा कि राज्य आने वाले दिनों में युवाओं के लिए बजट पेश करेगा। उन्होंने कहा कि 2024-34 का दशक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर होगा। युवा बजट में औद्योगिक निवेश और कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा। 2024-34 का दशक ओडिशा का दशक होगा। पटनायक ने कहा कि 2036 तक ओडिशा दुनिया का नंबर एक राज्य बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें