10:50 AM, 12-Jan-2021
National youth day : युवा संसद में बोले पीएम- निडर, बेबाक, साहसी और आकांक्षी युवा ही भविष्य की नींव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 'राष्ट्रीय युवा संसद समारोह' को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि समय गुजरता गया, देश आजाद हो गया, लेकिन हम आज भी देखते हैं, स्वामी जी का प्रभाव अब भी उतना ही है। अध्यात्म को लेकर उन्होंने जो कहा, राष्ट्रवाद-राष्ट्रनिर्माण को लेकर उन्होंने जो कहा, जनसेवा-जगसेवा को लेकर उनके विचार आज हमारे मन-मंदिर में उतनी ही तीव्रता से प्रवाहित होते हैं। स्वामी विवेकानंद ने एक और अनमोल उपहार दिया है। ये उपहार है, व्यक्तियों के निर्माण का, संस्थाओं के निर्माण का, इसकी चर्चा बहुत कम ही हो पाती है। ये स्वामी विवेकानंद जी ही थे, जिन्होंने उस दौर में कहा था कि निडर, बेबाक, साफ दिल वाले, साहसी और आकांक्षी युवा ही वो नींव है, जिस पर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
'राष्ट्रीय युवा संसद समारोह' में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरन रिजिजू भी मौजूद हैं।