फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Press Day: ‘झूठ को उजागर कर सच्चाई बताना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी’, केंद्रीय मंत्री ठाकुर की सलाह

Fri, 17 Nov 2023 05:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भले ही हम प्रेस की स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं, लेकिन हम उन लोगों से आंखें नहीं मूंद सकते, जो हमारे राष्ट्र की भावना को कमजोर करना चाहते हैं। कहा कि एआई के युग में जहां प्रौद्योगिकी सूचना प्रसारित करने के तरीके को आकार देती है, वहां मीडिया के लिए सतर्क रहना अनिवार्य हो जाता है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति और मीडिया आउटलेट हैं, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ लगातार फर्जी प्रचार करते हैं। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के झूठ को उजागर कर सच्चाई बताना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अनुराग बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


अनुराग ने जोर दिया कि मीडिया को फर्जी कहानियों को खारिज कर लोकतंत्र के एक जिम्मेदार स्तंभ के रूप में कार्य करना चाहिए। भारत विरोधी विचार हमारी एकता और अखंडता को खतरे में डाल सकते हैं। 

मीडिया के लिए सतर्क रहना अनिवार्य 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भले ही हम प्रेस की स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं, लेकिन हम उन लोगों से आंखें नहीं मूंद सकते, जो हमारे राष्ट्र की भावना को कमजोर करना चाहते हैं। कहा कि एआई के युग में जहां प्रौद्योगिकी सूचना प्रसारित करने के तरीके को आकार देती है, वहां मीडिया के लिए सतर्क रहना अनिवार्य हो जाता है। कहा कि भले ही एआई महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है, लेकिन खास तौर पर खबरों के मामले में वह कभी भी समाचार संपादकों की बराबरी नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें