फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- मन की बात प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम, सभी को मिलती है सीख

Mon, 29 Nov 2021 05:51 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा हर महीने ‘मन की बात’ को देशभर में बूथ स्तर पर जनता के बीच सुनाने का कार्यक्रम करेगी। प्रधानमंत्री की बात सुनकर जनता के बीच उस पर चर्चा करेगी।
 
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अराजनीतिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में जिस तरह देश-दुनिया की संस्कृति, रीति-रिवाज, जीवन शैली के साथ-साथ प्रदूषण, महिला सशक्तिकरण, खेल एवं आर्थिक मुद्दों को पेश करते हैं, वह वास्तव में प्रेरणा देने वाले होते हैं। इससे सबको कुछ ना कुछ सीखने को भी मिलता है।

विज्ञापन


दिल्ली के मोती बाग क्षेत्र में आयोजित ‘मन की बात’ सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम के बाद नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 7 साल में इस कार्यक्रम का प्रयोग कभी भी अपने राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया। उन्होंने हमेशा ही देश के हुनर को उभारने, संस्कृति एकता और अखंडता के साथ-साथ देश की समस्याओं को कैसे हल करें, इस पर बात की।

देश के महापुरुषों, त्योहारों और भारतीय जीवन शैली के माध्यम से देशवासियों को प्रेरित करने और रोचक जानकारी देने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय भाजपा मीडिया प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि भाजपा हर महीने ‘मन की बात’ को देशभर में बूथ स्तर पर जनता के बीच सुनाने का कार्यक्रम करेगी। प्रधानमंत्री की बात सुनकर जनता के बीच उस पर चर्चा करेगी।

इससे भाजपा जनता के बीच अपने साथ जोड़ने और पार्टी को सक्रिय रखने का काम करेगी। आगामी मई तक प्रयास होगा कि देशभर के हर बूथ पर इस तरह का आयोजन कर देश की एकता और जनता के समर्थन से समाज को लाभ दिलाने का काम करेंगे।

झुग्गी सम्मान यात्रा अंतिम पड़ाव पर पहुंची
प्रदेश भाजपा की झुग्गी सम्मान यात्रा रविवार को अपने अंतिम पड़ाव बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यहां सोनिया कैंप समालखा व इंद्र कैंप महिपालपुर की झुग्गी बस्तियों में जन संवाद किया।

स्थानीय समस्याओं को समझा। इस मौके पर सांसद रमेश बिधूड़ी ने 10 परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, 5 परिवारों को सुनिधि रोजगार ऋण उपलब्ध कराए और करीब 1000 वरिष्ठ झुग्गीवासी महिलाओं को अभिनंदन पत्र एवं साड़ियां भेंट की। पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सोमवार को झुग्गी सम्मान यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें