राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पत्रकारों पर हमले की खबरों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए केरल, मणिपुर और त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) को नोटिस जारी किए हैं। आयोग ने तीनों मामलों पर दो हफ्ते के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
एनएचआरसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अलग-अलग राज्यों में तीन पत्रकारों पर हुए हमलों का संज्ञान लिया है। ये घटनाएं 30 अगस्त को केरल और मणिपुर में हुई थीं। इसके अलावा एक घटना 21 सितंबर को त्रिपुरा में हुई थी। आयोग ने कहा कि सभी मामलों में संबंधित राज्यों के डीजीपी को नोटिस जारी कर विस्तृत जानकारी देने के लिए कहा गया है।