फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान और मध्यप्रदेश के महिला आयोगों में खाली पड़े हैं प्रमुखों एवं सदस्यों के पद: एनसीडब्ल्यू

Sun, 01 Mar 2020 12:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के महिला आयोगों में खाली पड़े पद को लेकर दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। एनसीडब्ल्यू ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के महिला आयोगों में 2018 से प्रमुखों एवं सदस्यों के पद खाली पड़े हैं। 

विज्ञापन


राज्य महिला आयोग महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की शिकायतों को निपटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखे हैं, लेकिन अब तक न तो नए प्रमुखों की और न ही आयोग के सदस्यों का चयन किया गया है।

शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा है कि यह देखना चिंताजनक है कि राज्य महिला आयोग का नए सिरे से गठन नहीं हुआ है। शर्मा ने इन पत्रों में कहा कि राज्य महिला आयोग समाज में महिलाओं के दर्जे एवं गरिमा को सुधारने, महिलाओं के लिए अपमानजनक प्रचलनों की जांच करने और उचित सुधारात्मक कदमों का सुझाव देने तथा महिलाओं से संबंधित कानूनों के क्रियान्वयन की प्रभावी निगरानी करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग समाज में महिला के दर्जे एवं गरिमा को सुधारने एवं उत्थान से संबंधित सभी मामलों में सरकार को सुझाव भी देते हैं। शर्मा ने दोनों मुख्यमंत्रियों से दोनों राज्यों के राज्य आयोगों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को तेज करने और राज्यों की महिलाओं के हित में आयोग के प्रमुख एवं अन्य सदस्य नियुक्त करने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें