फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: आतंकी संगठन ISIS को फंडिंग देने के आरोप में ATS की कार्रवाई, इंजीनियर गिरफ्तार; कई दस्तावेज जब्त

Wed, 24 Jan 2024 10:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस को वित्त पोषण और मदद देने के आरोप में महाराष्ट्र के नासिक से 32 वर्षीय इंजीनियर को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एटीएस ने आपत्तिजनक दस्तावेजों, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप, पेन ड्राइव समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस को वित्त पोषण और मदद देने के आरोप में महाराष्ट्र के नासिक से 32 वर्षीय इंजीनियर को आतंकवाद निरोधक दस्ते(एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इंजीनियर मुख्य रुप से आयात निर्यात का कारोबार करता है। महाराष्ट्र एटीएस ने आईएसआईएस को फंडिंग और अंतररराष्ट्रीय लिंक का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


आईएसआईएस आंतकी संगठन को ट्रांसफर किए पैसे
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्ति ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन को तीन बार फण्ड ट्रांसफर किया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के कुछ अन्य सहयोगियों की कई राज्यों में पहचान की जारी है। इस मामले में लगातार जांच जारी है। 

आरोपी पर एटीएस की थी पैनी नजर
गौरतलब है कि गुप्त जानकारी के आधार पर एटीएस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां(रोकनाथ) एक्ट(यूएपीए) से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। महाराष्ट्र पुलिस की आतंकवाद रोधी शाखा की एक टीम पिछले कई दिनों से आरोपी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुई थी। आतंकवाद रोधी शाखा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि जांच के दौरान एटीएस ने पाया कि आरोपी आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ा हुआ था और उन्हें भारत से फंड मुहैया करा रहा था। 
विज्ञापन


कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को किया गया जब्त
गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान एटीएस ने आपत्तिजनक दस्तावेजों, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप, पेन ड्राइव समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने 31 जनवरी तक आरोपी को एटीएस की हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें