फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने आपातकाल को बताया काला दिवस, कहा- विरोध करने वाले लोगों को सलाम करता हूं

Tue, 26 Jun 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

26 जून को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के 43 साल पूरे हो गए हैं। 21 महीनों तक देश में आपातकाल लागू रहा था। विपक्ष आज तक कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरता रहा है। मंगलवार को जहां भाजपा इस दिन को काले दिवस के तौर पर मना रही है। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर लगातार तीन ट्वीट किए हैं। उन्होंने उन लोगों को सलाम किया है जिन्होंने उस दौरान हिम्मत दिखाई थी।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले ट्वीट में आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को सलाम करते हुए लिखा- मैं उन महिलाओं और पुरुषों के साहस को सलाम करता हूं जिन्होंने आपातकाल का दृढ़ता से विरोध किया था, जिसे 43 साल पहले लगाया गया था। उनके संघर्षों ने आधिकारिकतावाद और नागरिक स्वतंत्रताओं के चलते लोगों की शक्ति को बरकरार रखा।

दूसरे ट्वीट में पीएम ने आपातकाल को काला समय करार देते हुए कहा- भारत आपातकाल को एक काले समय के तौर पर याद रखता है जहां हर संस्थान को दबाया गया और भय का माहौल बनाया गया। केवल लोग ही नहीं बल्कि विचारों और कलात्मक स्वतंत्रता को राजनीतिक सत्ता के लिए बंधक बना लिया गया था।
विज्ञापन


तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने गणतंत्र को मजबूत बनाने का आग्रह करते हुए लिखा- आइए हम सब मिलकर हमेशा अपनी लोकतांत्रिक आस्था को मजबूत बनाने के लिए काम करें। लिखना, बहस करना, विचार करना, सवाल करना हमारे लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पहलू हैं जिसपर हमें गर्व है। कोई भी शक्ति कभी भी हमारे संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को कम नहीं कर सकती है।

बता दें कि भाजपा आज आपातकाल के खिलाफ देशभर में काला दिवस मनाने वाली है। 43 साल पहले 26 जून को उस समय प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। उन्होंने सुबह 8 बजे देशवासियों को रेडियो के जरिए इसकी सूचना दी थी।
 

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। इसका उद्देश्य उन लोगों के प्रति आभार प्रकट करना है, जिन्होंने 1975 में आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षित करने के बारे में सोचा। भाजपा की मुंबई इकाई ने आपातकाल की 43 वीं बरसी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लगाया था। 

मोदी आपातकाल लगाए जाने के कदम के कटु आलोचक हैं

प्रधानमंत्री ने पिछले साल 25 जून को अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा था कि इस तरह की काली रात कभी नहीं भुलाई जा सकती। उन्होंने कहा था कि उन घटनाओं को याद करना जरूरी है जिसके चलते लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा था।

वहीं, लोकतंत्र की सकारात्मक गुणवत्ताओं की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे भी कल के कार्यक्रम में शरीक होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें