फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणसामी होंगे पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री 

Sat, 28 May 2016 09:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
v narayansamy
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. नारायणसामी पुडुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।
विज्ञापन


इस संबंध में विचार विमर्श के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने बताया कि नारायणसामी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से निर्वाचित सभी विधायक इस बात पर सहमत थे कि नारायणसामी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

दीक्षित ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. नमशिवायम ने नारायणसामी के नाम का प्रस्ताव किया और पूर्व मुख्यमंत्री वी. वैतीलिंगम ने इसका अनुमोदन किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि नारायणसामी के नाम को एआईसीसी प्रमुख सोनिया गांधी की भी सहमति मिल चुकी है। 30 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस ने 15 और उसकी सहयोगी डीएमके ने दो सीटें जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें