फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कैबिनेट ने किए कई बड़े फैसले, बदल गए तीन हाईकोर्ट के नाम

Tue, 05 Jul 2016 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अब पुराने नहीं, नए नाम से जानी जाएंगी तीन अदालतें।
विज्ञापन
पीएम मोदी की कैबिनेट में विस्तार होने के बाद ही कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनमें से ही एक है मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की अदालतों के नाम बदलने का फैसला। साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि किसानों के छोटी अवधि के लिए लोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेलिकॉम मंत्री रवि शंकर ने कहा कि अब से कलकत्ता हाईकोर्ट का नाम कोलकाता हाईकोर्ट, बॉम्बे हाईकोर्ट का नाम मुंबई हाईकोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट का नाम चेन्नई हाईकोर्ट होगा।

इसके अलावा कैबिनेट ने तमिलनाडु में कोलाचेल के निकट एनायम में एक बंदरगाह की स्थापना करने को मंजूरी दे दी है। साथ ही मोजैम्बिक से प्राइवेट या सरकारी माध्यमों के जरिए दालों के आयात के लिए भी एक लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें