फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर में स्कूल के प्रिंसिपल का अपहरण, मांगी 30 लाख की फिरौती, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 03 Sep 2022 04:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

50 वर्षीय मोतीरामनी शुक्रवार की रात अपने दोपहिया वाहन पर घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौट तो उनकी बेटी ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। लेकिन एक अन्य व्यक्ति ने फोन कॉल में मोतीरामनी की रिहाई के लिए तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल प्रदीप मोतीरामनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में अज्ञात लोगों ने एक स्कूल का प्रिंसिपल को कथित तौर पर अपहरण कर लिया है। उनकी रिहाई के लिए उन्होंने तीस लाख की फिरौती मांगी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जरीटपटका इलाके में स्थित महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल प्रदीप मोतीरामनी और उनके अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की हैं। 

शुक्रवार की दोपहर घर से निकले थे स्कूल के प्रिंसिपल
पचास वर्षीय मोतीरामनी शुक्रवार की रात अपने दोपहिया वाहन पर घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौट तो उनकी बेटी ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कॉल पर एक अन्य व्यक्ति था जिसने मोतीरामनी की रिहाई के लिए तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी। 
विज्ञापन


फिरौती की कॉल के बाद से मोबाइल फोन स्विच ऑफ
शनिवार की सुबह स्कूल के प्रिंसिपल के परिजनों ने जरीपटका थाने का दरवाजा खटखटाया। अधिकारी ने बताया कि फिरौती की कॉल के बाद से मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। 

नागपुर से चालीस किलोमीटर दूर मौदा क्षेत्र में मोबाइल लोकेशन
उन्होंने बताया कि मनकापुर इलाके में एक अस्पताल के सामने मोतीरामनी का दोपहिया वाहन खड़ा मिला। उनके मोबाइल फोन की लोकेशन नागपुर शहर से लगभग चालीस किलोमीटर दूर मौदा क्षेत्र को बता रही है। जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें