फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर: फल-आइसक्रीम बेचता था 12वीं पास युवक, फर्जी डॉक्टर बन करने लगा कोरोना का इलाज

Mon, 10 May 2021 04:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो कोरोना मरीजों का भी इलाज करता था। फल-सब्जी बेचकर शख्स ने दवाखाना खोला और बाद में डॉक्टर बनकर इलाज करने लगा।
विज्ञापन
फल-सब्जी बेचने वाला बना फर्जी डॉक्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल के दौरान फर्जीवाड़े से संबंधित कई खबरें सामने आईं। ठीक ऐसे ही महाराष्ट्र के नागपुर से फर्जी डॉक्टर बनकर कोरोना मरीजों का इलाज करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस फर्जी डॉक्टर के पास से ऑक्सीजन सिलिंडर और सिरींज मिली हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि ये आरोपी कभी फल और सब्जी बेचने का काम करता था। लेकिन बाद में शख्स ने अपना दवाखाना खोल लिया था और पिछले पांच साल से वो दवाखाने की दुकान चला रहा था। यह मामला नागपुर के कामठी का है, जहां शख्स ने फल-सब्जी बेचते-बेचते अपना दवाखाना खोल लिया। 

इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले पांच साल से अपना दवाखाना चला भी रहा है और फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज भी कर रहा है। पुलिस ने बताया कि शख्स का नाम चंदन नरेश चौधरी है। पहले वो फल बेचने का काम करता था, इसके बाद इलेक्ट्रिशियन बन गया और बाद में आइसक्रीम बेचने लगा। 
विज्ञापन


पिछले पांच साल से वो ओम नारायण बहुउद्देशीय नाम का एक धर्मार्थ दवाखाना चला रहा है। इस दवाखाने में आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी पद्धति से इलाज किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि ये फर्जी डॉक्टर है और इसके पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है। पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो वो छापा मारने वहां पहुंची।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के पास से कुछ सर्टिफिकेट मिले, जो नेचुरोपैथी के हैं। ये शख्स बिहार का रहने वाला है और पिछले 10-12 साल पहले नागपुर आया था। पुलिस ने बताया कि जब देश में कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हुआ तो उसने कोरोना का भी इलाज करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें