फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur: विस्फोटक निर्माण इकाई में धमाके के मामले में यूनिट के मालिक-मैनेजर गिरफ्तार, छह लोगों की हुई थी मौत

Fri, 14 Jun 2024 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हिंगना पुलिस के अनुसार, यूनिट के मालिक और मैनेजर के खिलाफ गुरुवार की रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 286, 304(ए), 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर में एक विस्फोटक निर्माण इकाई में गुरुवार को हुए विस्फोट हुआ। यह घटना नागपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार को दोपहर एक बजे की है। इस विस्फोट में पांच महिलाओं सहित छह श्रमिकों की मौत हो गई। विस्फोट के बाद ही यूनिट का मैनेजर और मालिक फरार हो गया था। हालांकि, यूनिट के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


यूनिट के मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक 49 वर्षीय राम नगर निवासी जय खेमका और फैक्टरी के मैनेजर सागर देशमुख को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। हिंगना पुलिस के अनुसार, यूनिट के मालिक और मैनेजर के खिलाफ गुरुवार की रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 286, 304(ए), 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने किया फैक्ट्री का दौरा
इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों के साथ विस्फोट प्रभावित फैक्ट्री का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी मृतकों के परिवार को 25 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया है, जबकि राज्य सरकार की तरफ से सभी पीड़ित के परिजनों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। घटना की जानकारी पाकर विस्फोटक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया कि जिस समय विस्फोट हुआ तब ज्यादातर श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे। हादसे के बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और एनसीपी एसीसीपी नेता अनिल देशमुख भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें