फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में 'दीदी': नफीसा-मृणालिनी और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने थामा टीएमसी का दामन, ममता बोलीं- यहां सत्ता हथियाने नहीं आई

Fri, 29 Oct 2021 12:02 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस नफीसा अली, मृणालिनी देशप्रभू और भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस टीएमसी में शामिल हो गए। वहीं राजधानी पणजी में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा, मैं आपकी बहन की तरह हूं। मैं यहां सत्ता हथियाने नहीं आई हूं।
विज्ञापन
गोवा में ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस गोवा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नफीसा अली और मृणालिनी देशप्रभू  ने 'दीदी' की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थामा। इस मौके पर सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी मौजूद रहे। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। टीएमसी ने ट्वीट कर कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि नफीसा अली और मृणालिनी देशप्रभु आज हमारे माननीय अध्यक्ष की उपस्थिति में गोवा तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हुईं। हम दोनों का तहे दिल से स्वागत करते हैं। 

विज्ञापन

 


मैं यहां सत्ता हथियाने नहीं आई- ममता
वहीं, राजधानी पणजी में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा, मैं आपकी बहन की तरह हूं। मैं यहां सत्ता हथियाने नहीं आई हूं। अगर हम मुसीबत के समय में लोगों की मदद कर सकें तो यह मेरे दिल को सुकून पहुंचाता है। आप अपना काम करें और हम इसमें आपकी मदद करेंगे। 'दीदी' ने कहा, बंगाल बहुत मजबूत राज्य है। मैं गोवा को भविष्य में एक मजबूत राज्य बनते देखना चाहती हूं। मैं गोवा की एक नई सुबह देखना चाहती हूं। कोई पूछ रहा है 'ममता जी बंगाल में हैं, गोवा में कैसे क्या करेंगी?' क्यों नहीं? मैं भारतीय हूं, मैं कहीं भी जा सकता हूं। आप कहीं भी जा सकते हैं। बंगाल की सीएम ने कहा मैं धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती हूं। मैं एकता में विश्वास करती हूं। मेरा मानना है कि भारत हमारी मातृभूमि है। अगर बंगाल मेरी मातृभूमि है, तो गोवा भी मेरी मातृभूमि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें