फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा का तंज: भाजपा हार की दशा में अंपायर पर आरोप नहीं लगाती, टीएमसी के डेरेक ओ'ब्रॉयन को दिया जवाब

Wed, 24 Mar 2021 08:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा में बोलते जेपी नड्डा - फोटो : rstv
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य जेपी नड्डा ने बुधवार को राज्यसभा में बंगाल चुनाव को लेकर टीएमसी को खरी-खरी सुनाई। नड्डा ने कहा कि भाजपा ऐसी खिलाड़ी नहीं है, जो हारने की दशा में अंपायर पर आरोप लगाने लगे। उन्होंने टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रॉयन के स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को लेकर आशंका जताने पर यह बात कही। 
विज्ञापन

भाजपा प्रमुख ने कहा, मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि हमने चुनाव आयोग के निर्णय पर कभी सवाल नहीं उठाया। हमने आयोग की साख को हमेशा स्वीकार किया है। हम उन लोगों में से नहीं हैं जो हार की दशा में ईवीएम पर या एंपायर पर आरोप लगाते हैं। आज ये लोग भयभीत हैं, आने वाला वक्त उनका फैसला करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें