फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद : गुवाहाटी से लाया गया 11.63 करोड़ रुपये का 25 किलो सोना जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 24 Mar 2021 08:01 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

  • हैदराबाद में 11.63 करोड़ रुपये का 25 किलोग्राम का सोना जब्त
  • डीआरआई ने एसयूवी से जब्त किया सोना, तीन लोग गिरफ्तार
  • वाहन के एयरबैग हटाकर डैशबोर्ड के अंदर सोने की छड़ें छिपाकर रखी गई थीं
विज्ञापन
हैदराबाद में 11.63 करोड़ रुपये का सोना जब्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में गुवाहाटी से लाया गया 11.63 करोड़ रुपये के मूल्य का 25 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को बताया कि जिस एसयूवी में सोना रखा था उसे भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


निदेशालय ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हैदराबाद स्थित डीआरआई के अधिकारियों ने मंगलवार को खुफिया जानकारी के आधार पर विजयवाड़ा-हैदराबाद राजमार्ग पर चौकसी बढ़ाते हुए पंथांगी टोल प्लाजा पर एक एसयूवी को रोका।



डीआरआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वाहन के एयरबैग हटाकर डैशबोर्ड के अंदर सोने की छड़ें छिपाकर रखी गई थीं। निदेशालय ने कहा कि वाहन का पंजीकरण नंबर असम का था और यह असम तथा पश्चिम बंगाल से होते हुए गुवाहाटी से 2,500 किलोमीटर तक का सफर तय करके हैदराबाद पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोना गुवाहाटी से लाकर हैदराबाद में दिया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें