फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: वीएचपी कार्यकर्ता की हत्या, सड़कों पर उतरे भाजपा नेता

Mon, 14 Mar 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीएचपी कार्यकर्ता राजू की हत्या के विरोध में मैसूर में प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक के मैसूर में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद सोमवार को विपक्षी पार्टी भाजपा ने बंद किया। इसके बाद शहर में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार को 30 वर्षीय राजू एक चाय की दुकान पर खड़ा था, इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया हैं।

वहीं भाजपा इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार मान रही है। हत्या के विरोध में केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि वीएचपी कार्यकर्ता भी सड़कों पर नारे लगा रहे थे। उनकी मांग थी कि पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़े और उनके खिलाफ त्वरित जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद तनाव का माहौल

वीएचपी कार्यकर्ता राजू की हत्या के विरोध में मैसूर में प्रदर्शन - फोटो : ANI
कर्नाटक के भाजपा प्रमुख ने कहा, 'मैं इस घृणित कार्य की निंदा करता हूं जिसमें एक नौजवान युवक की जान चली गई। राज की भाजपा सरकार पुरी तरह से मृतक के परिजनों के साथ खड़ी है।' वहीं संघ कार्यकर्ता रामदास इस हत्या के पीछे आईएसआईएस के आतंकियों का हाथ होने का दावा कर रहे हैं।

बताया जाता है कि राजू एक सक्रिय वीएचपी कार्यकर्ता था। राजू ने कुछ साल पहले हुए दंगों में क्षतिग्रस्त हुए मंदिरों की मरम्मत का बेड़ा उठाया था। इसके अलावा उसने हाल ही में एक भव्य मंदिर का भी निर्माण कराया था जिसकी वजह से वह कई असामाजिक तत्वों के निशाने पर था।

रविवार की रात को उस चाय की दुकान पर अकेला पाकर कुछ अज्ञात हमलावरों ने की उसकी हत्या कर दी जिसके बाद शहर में तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और उस पर लगातार हिंदूओं की अनदेखी करने के आरोप लगते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें