अपने विवादित बयानों के लिए अमूमन चर्चा का विषय रहने वाले एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के लातूर में कहा है कि चाहे गर्दन पर चाकू रख दो लेकिन मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा।
ओवैसी ने सभा में कहा कि 'मैं भारत में रहूंगा लेकिन भारत माता की जय नहीं बोलूंगा क्योंकि यह संविधान में कही नहीं लिखा है कि भारत माता की जय बोलना जरूरी है। चाहे तो मेरे गले पर चाकू लगा दीजिए, पर भारत माता की जय नहीं बोलूंगा। इसकी आजादी मुझे संविधान देता है।'
बता दें कि बीते दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि देश में लोगों को भारत माता की जय बोलना सिखाया जाता है, ओवैसी ने यह बयान उसी संदर्भ में दिया है।