फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगी राहत: अत्यधिक रक्तस्राव रोक कर लाखों महिलाओं की जान बचाएगी फाइजर की ये दवा, जून से अमेरिकी बाजार में होगी उपलब्ध

Thu, 27 May 2021 03:38 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व प्रसिद्ध फार्मा कंपनी फाइजर (Pfizer) और म्योवेंट ने साथ मिलकर एक दवा मायफेम्ब्री (MYFEMBREE) का विकास किया है जो महिलाओं को इस समस्या से मुक्ति दिलाएगी। फाइजर ने दावा किया है कि यह दवा अति रक्तस्राव को 84.3 फीसदी तक कम कर देती है...
विज्ञापन
महिलाएं - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक आंकड़े के अनुसार दुनिया की 41.8 फीसदी गर्भवती महिलाएं खून की कमी की शिकार होती हैं। बिना गर्भ धारण किए हुए भी 30.2 फीसदी महिलाएं शरीर में खून की कमी की समस्या से जूझती हैं। खून की यह कमी कई मामलों में गर्भवती और अन्य महिलाओं की असामयिक मौत का कारण बनती है। महिलाओं में खून की कमी का एक बड़ा कारण उनके खानपान की उचित व्यवस्था न होना है, लेकिन इसी के साथ वे महिलाएं भी खून की कमी की बहुत अधिक शिकार होती हैं जिनमें माहवारी के दौरान बहुत अधिक रक्तस्राव होता है।

विज्ञापन


माहवारी के दौरान असामान्य रक्त स्राव को रोकने के लिए कई दवाएं बाजार में उपलब्ध हो चुकी हैं। लेकिन विश्व प्रसिद्ध फार्मा कंपनी फाइजर (Pfizer) और म्योवेंट ने साथ मिलकर एक दवा मायफेम्ब्री (MYFEMBREE) का विकास किया है जो महिलाओं को इस समस्या से मुक्ति दिलाएगी। फाइजर ने दावा किया है कि यह दवा अति रक्तस्राव को 84.3 फीसदी तक कम कर देती है।

इस दवा के उपयोग से अत्यधिक रक्तस्राव से जूझ रही महिलाओं को उस ट्यूमर की आशंका से भी मुक्ति मिल सकेगी जो इसकी वजह से महिलाओं के गर्भाशय में विकसित हो जाता है। कई बार यह महिलाओं के लिए असामयिक मौत का कारण भी बन जाता है।  फाइजर का दावा है कि मायफेम्ब्री बनाने में रेलुगोलिक्स का भी उपयोग किया गया है, जो गर्भाशय से निकलने वाले अनेक हारमोंस की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। इससे महिलाओं को एस्ट्रोजन की मात्रा नियंत्रित रखने और बोन लॉस से बचने की भी संभावना है।
विज्ञापन


अमेरिकी नीति निर्धारक संस्था एफडीए (U.S. Food and Drug Administration) ने इस दवा को मंजूरी दे दी है। अनुमान है कि जून माह से यह अमेरिकी बाजार में उपलब्ध हो जायेगी। ड्रग कंट्रोलर ऑफ़ इंडिया की अनुमति के बाद इसे भारतीय बाज़ार में भी उतारा जा सकता है।

चिकित्सक के परामर्श से ही करें उपयोग

महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गीता बरनवाल के अनुसार रक्तस्राव महिलाओं के लिए बड़ी समस्या है। यह कई बार उनके लिए जानलेवा साबित होती है। इस समय भी बाज़ार में कई कंपनियों की इस तरह की दवाएं उपलब्ध हैं, जो अतिरिक्त रक्तस्राव को रोकने का काम करती हैं। लेकिन इनके संभावित साइड इफेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए इन्हें डॉक्टरों की सलाह से लेने में ही समझदारी है।

उन्होंने कहा कि ये दवाएं रक्त स्राव को नियंत्रित करने का काम करती हैं। कभी-कभी कुछ महिलाओं में इन्हें लेने के बाद उनकी धमनियों या शिराओं में अधिक दबाव बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए इनका उपयोग चिकित्सकीय परामर्श से ही किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें