फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबई हाईकोर्ट: पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, याचिका पर उद्धव सरकार से जवाब तलब

Thu, 27 May 2021 03:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, मुंबई

सार

देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन बना रही सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला और उनके परिवार को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई है। बंबई हाईकोर्ट ने उद्धव सरकार से जवाब तलब किया।
विज्ञापन
अदार पूनावाला - फोटो : Facebook/Bennett University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंबई हाईकोर्ट ने कोविशील्ड टीके का निर्माण कर रहे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ आदर पूनावाला के लिए जेड प्लस सुरक्षा के अनुरोध संबंधी याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को जवाब देने का बृहस्पतिवार का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बंबई हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता वकील से कहा, उन्हें इस मामले में दलील देते वक्त यह ध्यान रखना होगा कि भारत की साख अच्छी है और ऐसी कार्यवाहियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव पड़ेगा।




मिल चुकी है ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा 
न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन आर बोरकर की अवकाश पीठ ने कहा कि पूनावाला देश की बहुत बड़ी सेवा कर रहे हैं। केंद्र सरकार पुणे निवासी उद्योगपति को पहले ही ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दे चुकी है।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि वह (पूनावाला) शानदार काम कर रहे हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, उन्हें पहले से वाई-प्लस सुरक्षा दी जा चुकी है। याचिकाकर्ता जेड प्लस सुरक्षा मांग रहे हैं। अगर यह जरूरी है तो राज्य और सुरक्षा देगी। 

उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता दत्ता माने दवारा इस महीने की शुरुआत में दाखिल याचिका पर सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया है। पीठ ने मामले में अगली सुनवाई एक जून को तय की है। माने ने अपनी याचिका में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और टीकों की आपूर्ति को लेकर पूनावाला को कथित धमकी की जांच करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

याचिका में कहा गया कि अगर टीका बनाने वाला असुरक्षित महसूस करता है तो यह टीकों के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। पूनावाला ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें “ताकतवर लोगों” की तरफ से धमकियां दी जा रही हैं और प्राथमिकता के आधार पर टीके की खुराक देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें