फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना में भविष्य बनाने में मदद करेगा 'माई आईएएफ' मोबाइल एप : आरकेएस भदौरिया

Tue, 25 Aug 2020 06:37 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एप के लॉन्चिंग कार्यक्रम में मौजूद एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया व अन्य अधिकारी - फोटो : twitter.com/IAF_MCC
विज्ञापन

वायुसेना में भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं को मदद के लिए खुद वायुसेना आगे आई है। सोमवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने मोबाइल एप्लीकेशन ‘माई आईएफ’ लॉन्च किया। वायुसेना के आधिकारिक बयान के मुताबिक इसकी मदद से युवाओं को करियर संबंधी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


डिजिटल इंडिया पहल के तहत वायुसेना प्रमुख ने नई दिल्ली स्थित वायु भवन में इसे लॉन्च किया। इस एप में एयरमैन और अधिकारियों के चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, वेतन-भत्ते आदि संबंधी जानकारी दी गई है। इसके अलावा एप में भारतीय वायुसेना के इतिहास और पराक्रम के बारे में बताया गया है। एप गूगल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें