इस दौरान उन्होंने कहा कि वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) पार्टी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के साथ भी चर्चा चल रही है और सभी बिना किसी मुश्किल के (सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर) आगे बढ़ रहे हैं।
17 मार्च के बाद फॉर्मूले को दिया जाएगा अंतिम रूप
उन्होंने कहा, एमवीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है और 17 मार्च के बाद फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी दलों ने समान विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए मिलकर काम करने का फैसला किया है। एमवीए में कोई परेशानी नहीं है और सभी एकसाथ आगे बढ़ रहे हैं।
आम सहमति बनाने पर चल रही गहन चर्चा
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं। एमवी एक घटक दलों में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सीट बंटवारे पर आम सहमति बनाने के लिए गहन चर्चा कर रहे हैं।
सांगली और वर्धा सीट पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी वीबीए
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे प्रकाश आंबेकर के पत्र को लेकर चेन्निथला ने कहा कि वीबीए प्रमुख बहुत अच्छे मित्र हैं और कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट उनसे बातचीत कर रहे हैं। प्रकाश आंबेडकर सांगली और वर्धा लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की पहले ही घोषणा कर चुके हैं, जहां आम तौर पर कांग्रेस लड़ती थी।