महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एमवीए उम्मीदवार बाल माने ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताते नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद में शिवसेना (यूबीटी) ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया।
विपक्षी महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार बाल माने ने गुरुवार को आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में कोंकण स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके लिए उन्होंने हॉर्स ट्रेड के प्रयासों का आरोप लगाया।
भाजपा मंत्री नितेश राणे ने क्या कहा?
स्थानीय स्वशासन निकायों की 16 विधान परिषद सीटों और नागपुर स्वशासन निकाय के उपचुनाव के लिए 18 जून को चुनाव निर्धारित हैं। वहीं, वोटों की गिनती 22 जून को होगी। इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल में स्थानीय स्वशासन निकायों के सदस्य शामिल हैं। नामांकन प्रपत्रों की जांच 2 जून को पूरी हो गई। वहीं, नाम वापस लेने की आखिरी दिन 4 जून (गुरुवार) है।
'उनके पक्ष को स्पष्ट बहुमत नहीं'
यह भी पढ़ें- मणिपुर: एंटी-ड्रग ऑपरेशन में पूछताछ कर रहे पुलिसकर्मी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने राणे की उस पूर्व टिप्पणी का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और गर्मी में चुनाव प्रचार से बचने की सलाह दी थी। इसके साथ ही कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने उनकी अपील सुनी है। उसी के अनुसार कार्रवाई की है।' माने ने आगे कहा कि लोकसभा सांसद नारायण राणे ने उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के लिए राजी करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'मैंने 2024 के लोकसभा चुनावों में राणे के लिए प्रचार किया था, हालांकि बाद के विधानसभा चुनावों में मैं शिवसेना (यूबीटी) के साथ था। अंतिम निर्णय लेने से पहले मैंने पार्टी के सभी नेताओं से इस बारे में चर्चा की।'
इस घोषणा के बाद, शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने एक्स पर कहा कि माने को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस बीच, परभणी में पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना मंत्री उदय सामंत ने कहा कि माने ने डर के मारे चुनाव से नाम वापस ले लिया। सामंत ने उन्हें 2014 और 2024 के विधानसभा चुनावों में हराया था।