फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: तालीम और तहजीब का मंदिर खोलेगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, सीता रसोई व सामूहिक विवाह का भी लक्ष्य

Tue, 28 Sep 2021 09:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक में देश के हालात पर गहन मंथन हुआ और यह निर्णय लिया गया कि मंच आने वाले समय में देश में तालीम केंद्र शुरू कर बच्चों को अच्छी तालीम और तहजीब की सीख देने की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
Muslim Rashtriya Manch - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच तालीम और तहजीब का मंदिर (स्कूल) खोलेगा। साथ ही इसने स्वरोजगार, सीता रसोई, यतीमखाने और सामूहिक विवाह कराने का भी लक्ष्य रखा है। ये फैसले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए जो दिल्ली के हरियाणा भवन में संपन्न हुआ। बैठक में हिंदू मुस्लिम एकता पर विशेष जोर देते हुए देश को प्रगति, शांति, संपन्नता के रास्ते पर ले जाने का फैसला हुआ। 

विज्ञापन


अधिवेशन की अध्यक्षता आरएसएस कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने की। बैठक में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सवी वर्ष में स्वतंत्रता आंदोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही स्वतंत्रता के बाद देश की रक्षा में आतंकियों के खिलाफ लड़ते हुए प्राण न्योछावर करने वाले और कोविड महामारी के दौरान जान गंवाले वाले मंच के कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। 

बैठक में मंच के प्रकोष्ठों का पुनर्रगठन किया गया। मीडिया, महिला, बुद्धिजीवी, युवा, मदरसा शिक्षा, गौसेवा, सेवा एवं पर्यावरण जैसे प्रकोष्ठ बनाए गए। इन प्रकोष्ठों के जरिए मंच के काम व संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। 
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में देश के हालात पर गहन मंथन हुआ और यह निर्णय लिया गया कि मंच आने वाले समय में देश में तालीम केंद्र शुरू कर बच्चों को अच्छी तालीम और तहजीब की सीख देने की व्यवस्था करेगा। इसके तहत स्कूल खोले जाएंगे। भविष्य में कॉलेज खोलने व रोजगार के अवसर पैदा किए जाने पर भी काम किया जाएगा। 

महिलाओं के खिलाफ अपराध कम करने व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समाज को जागरूक किया जाएगा। देश के विभिन्न हिस्सों में स्किल इंडिया के तहत स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे। 

एमआरएम रोटी बैंक (अनाज बैंक) और सीता रसोई के अपने कार्यक्रमों को और बढ़ाएगा ताकि अधिक से अधिक लाचार व असहाय भूखों को दो वक्त का खाना नसीब हो सके। साथ ही ऐसे लोगों के जीविकोपार्जन के उपायों पर भी काम किया जाएगा। बैठक में यतीमखाने को सुविधाएं मुहैया कराने पर भी फैसला लिया गया। साथ ही फैसला हुआ कि सामूहिक विवाह के कार्यक्रमों को अधिक से अधिक बढ़ाया जाएगा। मदरसों में दीनी तालीम के अलावा सामान्य पढ़ाई पर भी जोर देने की बात की गई। मंच देश के कई स्थानों पर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और दवाई उपलब्ध कराने का काम करता रहा है और कोविड के तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर इस सेवा को और भी बढ़ाया जाएगा। 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विभिन्न प्रकोष्टों ने तीन महीने पहले चार और पांच जुलाई को हुई बैठक में कार्यों की जो रूपरेखा तैयार की गई थी उस पर संपन्न कार्यक्रमों पर रिपोर्ट पेश की गई। मंच की अगली राष्ट्रीय बैठक गुजरात में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें