फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म संसद: संघ से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने टिप्पणी की आलोचना की, कहा- सभ्य समाज के लिए उचित नहीं

Mon, 24 Jan 2022 02:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने यूपी चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम उलेमाओं के साथ बैठक की और भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान मंच ने हाल में उत्तराखंड की धर्म संसद में की गई टिप्पणी पर मुस्लिम समाज की चिंता पर कहा, जो भी टिप्पणी की गई वह किसी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है।

विज्ञापन


मंच के 10 सदस्यों ने अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में प्रचार किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अख्तर और उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के चेयरमैन आदि शामिल थे। मोहम्मद अख्तर ने स्पष्ट किया कि न तो सरकार और न ही संघ का ऐसी किसी धर्म संसद से कोई लेना देना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करता और ऐसी टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने मुस्लिम समाज और महिलाओं के लिए मोदी सरकार के कामकाज तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें