संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) के तीन दिवसीय अधिवेशन में मुस्लिम युवाओं से आतंकी संगठन आईएसआईएस के झांसे में न आने की अपील करने की उम्मीद है।
इसके अलावा आईएस के जाल में फंस सकने वाले लोगों की निगरानी के लिए एक स्पेशल सेल भी लांच किए जाने का अनुमान है। शनिवार की शाम को कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी झंडा लहराना और उसकी मुखालफत करना, समुदाय का आदर्श कौन होना चाहिए, किस प्रकार तलाक के प्रचलन को कम किया जाए, सामुदायिक दंगों की मुख्य वजह और मुस्लिमों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने के मुद्दे पर भी 150 मुस्लिम नेताओं, विद्वानों और धर्म गुरु चर्चा करेंगे। यह अधिवेशन शनिवार से शुरू हो चुका है।
कुछ मुस्लिम नेताओं के भारत माता की जय न बोलने की बात पर उन्होंने कहा कि भारत माता की जय एवं मादर-ए-वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद एक ही बात है और जो लोग इसके खिलाफ फतवे जारी करते हैं वे क ट्टरवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके साथ ही इंद्रेश कुमार ने एमआरएम को मुस्लिम राष्ट्रवादियों का एक स्वतंत्र संगठन बताया जिसके आरएसएस से कोई संबंध नहीं है।