फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: जेल के बाथरूम में लटका मिला कैदी का शव, प्रेमिका की हत्या के आरोप में काट रहा था सजा

Sun, 18 Dec 2022 04:48 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

पुलिस के मुताबिक सुनवाई के दौरान अदालत ने उसको पुलिस रिमांड पर भेजा था और यहां पूजापुरा में तिरुवनंतपुरम जिला जेल में डाल दिया। वहीं आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की तिरुवनंतपुरम जिला जेल में रविवार को एक कैदी का शव जेल के बाथरूम में लटका मिला। 46 वर्षीय आरोपी राजेश अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्तनमथिट्टा के रहने वाले राजेश को 15 दिसंबर को अपनी लिव-इन-पार्टनर सिंधु (47) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


आगे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने उसका शव यहां जेल के बाथरूम में लटका हुआ पाया। पुलिस के मुताबिक सुनवाई के दौरान अदालत ने उसको पुलिस रिमांड पर भेजा था और यहां पूजापुरा में तिरुवनंतपुरम जिला जेल में डाल दिया। वहीं आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी राजेश ने दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका सिंधु पर धारदार हथियार से हमला किया था। सिंधू हमले के समय एक दुकान के पास खड़ी थी और उसी समय राजेश ने उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि गर्दन, सिर और हाथों में गंभीर चोट लगने के बाद महिला को पुलिस को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें