केरल पुलिस को 2006 में तिरुवनंतपुरम के थुंबा पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में सुधीश रामचंद्रन की तलाश थी। केरल पुलिस के अनुरोध पर 26 मई, 2021 को उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया।
इंटरपोल रेड नोटिस की मदद से हत्या के एक आरोपी को बृहस्पतिवार को सऊदी अरब से वापस लाया गया। सीबीआई ने इस बारे में जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि केरल पुलिस 2006 से आरोपी की तलाश में थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केरल पुलिस को 2006 में तिरुवनंतपुरम के थुंबा पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में सुधीश रामचंद्रन की तलाश थी। केरल पुलिस के अनुरोध पर 26 मई, 2021 को उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया। इसके बाद इंटरपोल के साथ समन्वय कर रहे सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर को पता चला कि कई वर्षों से फरार चल रहा रामचंद्रन सऊदी अरब में मौजूद है।