फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: ऑनलाइन फर्नीचर खरीदने के बहाने महिला को लगा दी 3.77 लाख रुपये की चपत, लिंक भेजकर की ठगी 

Fri, 08 Jul 2022 11:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जालसाज ने महिला को व्हाट्सएप पर कॉल किया और भुगतान करने के लिए एक लिंक भेजा। इसके बाद उसने खाते से पैसे निकालना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
cyber fraud - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबी में एक 26 वर्षीय महिला एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 21,000 रुपये का फर्नीचर खरीदने के लिए भुगतान करने के दौरान 3.77 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उपनगरीय मलाड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित एक स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) की इमारत में रहती है और एक पेट्रोलियम कंपनी में सहायक है। पीड़िता जिस कंपनी में काम करती है, उसके महाप्रबंधक अपना फर्नीचर एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर बेचना चाहते थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साइबर जालसाज ने फर्नीचर खरीदने के बहाने उनसे संपर्क किया। अधिकारी ने कहा कि चूंकि उसके पास ऑनलाइन भुगतान ऐप नहीं था, इसलिए जालसाज ने महिला से मदद मांगी। हाल ही में महिला को अपने वरिष्ठ का फोन आया था कि वह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 21,000 रुपये का फर्नीचर बेचना चाहते हैं। उनकी मदद करने के लिए महिला ने एक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करा दिया। जल्द ही साइबर जालसाज ने उससे संपर्क किया और फर्नीचर खरीदने में रुचि दिखाई। जालसाज ने महिला को व्हाट्सएप पर कॉल किया और भुगतान करने के लिए एक लिंक भेजा। उन्होंने कहा कि लिंक खोलते समय महिला ने अपने बैंक खाते और यूपीआई पिन का विवरण दिया, जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी ने तुरंत छोटी राशि निकालने में किया। 

जब महिला ने अपने खाते से पैसे निकालने का विरोध किया तो जालसाज ने उसे बताया कि गलती से ऐसा हुआ है और उसने राशि वापस करने का वादा किया। हालांकि, ठग ने और लेनदेन करते हुए कुल मिलाकर महिला के बैंक खाते से 3.77 लाख रुपये निकाल लिए। रुपये गंवाने के बाद पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर साइबर थाने की मदद से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें