फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई में कार को रोकने के लिए बोनट पर बैठा ट्रैफिक पुलिसवाला, केस दर्ज

Fri, 01 Oct 2021 01:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 279, 336 के साथ 184 के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को देखा गया है। ऐसा ही एक मामला मुंबई में देखने को मिला है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस वाला गाड़ी के बोनट पर बैठा है।

विज्ञापन


बात लगभग 11 बजे की है, यहां एक कॉन्स्टेबल विजय सिंह गुरव अंधेरी में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक कार गलत साइड से रोड की तरफ आती दिखी, जिसको उन्होंने रोकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी में बैठे आदमी ने कुछ आईडी कार्ड दिखाने के बाद भागने की कोशिश की।

इसके बाद गुरव गाड़ी के बोनट पर बैठ गया और ड्राइवर ने गाड़ी को तेज गति से भगा दिया। अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल को करीब एक किलोमीटर तक बोनट पर रखा गया और कार के एक लेन में घुसने के बाद उसे फेंक दिया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसमें कांस्टेबल को कार के बोनट पर बैठे और ड्राइवर द्वारा घसीटते देखा जा सकता है और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल विजय सिंह गुरव तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे और कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें